Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

3 बच्चों की हत्या को लेकर महर्षि कश्यप एकता संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुढ़ाना। गुरुवार के दिन महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में बुुढाना एसडीएम कुमार भूपेंद्र को उनके कार्यालय पर जाकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बीती 30 जुलाई को हरियाणा प्रदेश के जनपद पानीपत के ग्राम बिंछोल के तीन बच्चो की हत्या की गिरफ्तारी को लेकर शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री को ज्ञापन सौंपा गया था।

घटना में बच्चे पतंग की डोर लेने ग्राम के बिलीच हाऊस मे गये थे। बिलीच हाऊस मे तीनों बच्चो की हत्या कर दी गयी। वहां के प्रबन्धक बिलीच हाऊस मालिक सहित 12 लोगो पर हत्या का केस दर्ज किया गया।

घटना के 23 दिनो तक कोई गिरफ्तारी नही की गयी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनो ने कश्यप समाज के लोगो के साथ मिलकर बीती 30 जुलाई को पानीपत मे शान्तिपूर्वक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगो पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया। मृतक बच्चो के माँ बापों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया।

सैंकड़ों लोग घायल हो गये। पुलिस ने 15 लोगो को हिरासत में ले लिया। 40 लोगो को नामदर्ज करते हुऐ 500 लोगो पर हत्या की कोशिश व अन्य धाराओ में केस दर्ज किया।

न्याय मांगने वालों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। प्रशासन द्वारा गरीब व पीडितो का शोषण किया जा रहा है। इसलिए हम मांग करते हैं कि दोषियो की जल्द गिरफ्तारी हो, प्रदर्शन कर रहे बेकसूर लोगो को जल्द रिहा किया जाये

और बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के लिए पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये, पीडित तीनो परिवारो को 25-25 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाए।

यदि जल्द ही हमारी मांग नही मानी जाती तो महर्षि कश्यप एकता संगठन व समाज के सभी संगठन एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ उग्र आन्दोलन करेंगे। इस दौरान डाक्टर आदेश कश्यप, प्रमोद कश्यप, मास्टर सुशील कश्यप, ससरान कश्यप और श्रीपाल सिंह कश्यप एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − four =