उत्तर प्रदेश

Mahoba News: कॉन्स्टेबल की दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में नाराजगी, कैंडल मार्च निकाला

Mahoba News:  दिल्ली में एक मुस्लिम महिला कांस्टेबल की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या किए जाने के विरोध में  सूफी इस्लामिक बोर्ड के पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सरकार से हैवानियत करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

दरअसल आपको बता दें की दिल्ली में बीते दिनों एक मुस्लिम महिला कांस्टेबल साबिया ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर नहीं लौटी और बाद में उसका शव पड़ा मिला। मुस्लिम महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुष्कर्म कर चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात से पूरे प्रदेश के लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है तो वहीं बुंदेलखंड के महोबा में भी इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज में खासा आक्रोश है।

सूफी इस्लामिक बोर्ड के पदाधिकारियों ने महोबा शहर के आल्हा चौक में इकठ्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। आल्हा चौक पर सभी ने कैंडल जलाते हुए मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही इस मामले में दोषी सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 5 =