फिल्मी चक्कर

मलंग का नया गीत ‘फिर ना मिलें कभी’ हुआ रिलीज़

अब तक हमने सिर्फ़ प्यार को महसूस किया है लेकिन अब फ़िल्म नए गीत ‘फिर ना मिलें कभी’ के साथ मलंग के निर्माता हमें प्यार में दिल टूटने का दर्द महसूस करवाने के लिए तैयार है, जिसे आज रिलीज़ कर दिया गया है।

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की केमिस्ट्री पहले ही सभी का दिल जीत चुकी है, लेकिन इस गाने में दोनों के बीच के रिश्ते ने इसे अधिक भावुक बना दिया है।
लव फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर गाना शेयर किया है और लिखते है,”Tu Aasmaa Hai Aur Main Hoon Zameen.. Hum Phir Na Milen Kabhi 💔#PhirNaMilenKabhi, song out now! Link in Bio! #Malang @anilskapoor @adityaroykapur @dishapatani @khemster2 @mohitsuri @ankittiwari @princedubey1412 @iamdjphukan #LuvRanjan @gargankur82 @bhushankumar @jayshewakramani @tseries.official @tseriesfilms @malangfilm”.

 

https://twitter.com/MalangFilm/status/1222069451589222405?s=20

 

इस नवीनतम ट्रैक को अंकित तिवारी ने अपनी आवाज़ दी है, संगीत डीजे फुकन द्वारा है और गाने के बोल राजकुमार दुबे द्वारा लिखित हैं। यह निश्चित रूप से इस सीज़न का सबसे खूबसूरत गीत साबित होने वाला है जो यही दर्शाता है कि मलंग ज्यूकबॉक्स दर्शको के दिलों में खास जगह बनाने के लिए तैयार है। मलंग ने अपनी कहानी के साथ युवाओं और जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वही, पोस्टर से लेकर दमदार ट्रेलर और अब तक रिलीज़ हुए गानों को सभी से अपार प्रेम और प्रशंसा मिल रही है।

मलंग एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसमें अनिल कपूर और कुणाल केमू के साथ आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी प्रमुख भूमिका में हैं।

“मलंग” 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − twelve =