Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंसूरपुर: युवक की शव मिलने से फैली सनसनी

मंसूरपुर। युवक का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी।

युवक के परिजनों का आरोप है कि एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने युवक की हत्या की है। तीन दिन पहले युवती ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर निवासी १८ वर्षीय अर्जुन पुत्र विष्णु पड़ोस की एक युवती के साथ प्रेम करता था।

अर्जुन के परिजनों का कहना है कि ३ दिन पूर्व वह युवती से मिलने उसके घर गया था, जहां युवती के परिजनों ने दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया था

आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के घर आकर धमकी दी थी कि यदि उसने उनकी पुत्री से मिलना नहीं छोड़ा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 11 =