Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विवाहिता ने एसएसपी से पति की सकुशल बरामदगी की मांग की

मुजफ्फरनगर। विवाहिता ने अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है। नई मन्डी क्षेत्र के गांधीनगर निवासी सपना अग्रवाल पत्नि सचिन अग्रवाल ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति 23 सितम्बर 2020 को घर से कहीं गायब हो गया था।

और प्रार्थीया के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रतनपुरी मे 17 दिसम्बर 2020 को दर्ज हो चुकी है। प्रार्थीया के पति का फोन व एक्टिवा स्कूटर रतनपुरी क्षेत्र मे बरामद की गई।

विवाहिता सपना का आरोप है कि इस बरामदगी की सूचना प्रार्थीया के जेठ विशु अग्रवाल व विकास अग्रवाल पुत्र सुभाष अग्रवाल ने फोन करके दी थी।

सूचना प्राप्त करने के बाद प्रार्थीया जानकारी करने के लिए थाना रतनपुरी पहुंची जहां पुलिस ने उसके पति का एक्टिवा व फोन थाने मे दे दिया। विवाहिता का आरोप है कि सम्पत्ति के लालच मे उसके पति सचिन अग्रवाल का उसके भाईयो विशु अग्रवाल व विकास अग्रवाल ने कहीं षडयंत्र रचकर अपहरण कराकर हत्या कराने का अंदेशा है।

क्योंकि प्रार्थिया के पति व उसके भाईयो मे 23 जनवरी 2020 में आपसी समझौता करके बराबर बराबर हिस्सा बांट लिया था और नोटरी करा दी थी। पीडिता ने इस सम्बन्ध मे पूरे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 9 =