Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के भैसानी गांव में शुक्रवार रात को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने किसी को सूचना नहीं दी और आज सुबह विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि मेरठ जनपद के गांव कपसाड निवासी रूबी पत्नी विकास की शादी करीब नौ साल पहले पुरकाजी के गांव भैसानी में विकास के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।

वहीं गुरुवार रात में रूबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने आज यानी शुक्रवार सुबह पांच बजे ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक महिला के परिजन पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

उधर, हंगामा की सूचना मिलने पर सीओ सदर हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eighteen =