Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नागेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा एवं परिजनों को पांच करोड की मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के महासचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति के नेतृत्व में सभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोध्ित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 17 मई 2021 को प्रजापति समाज के जाबाज कैप्टन नागेंद्र कुमार प्रजापति ने समुद्री तूफान में फंसे 197 लोगों की जान बचाते हुए उनकी शहादत हो गयी।

उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज तक प्रधानमंत्री सहित रक्षा मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय ने नागेंद्र कुमार के परिवार से कोई सम्पर्क नहीं किया। उन्हे न्याय दिलाने के लिए ही प्रजापति महासभा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है कि नागेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा दिया जाये।

उन्हे अशोक चक्र दिया जाये। उनके इंजीनियर बेटे व बैटी क्लास वन सरकारी नौकरी दी जाये और स्व. नागेंद्र की पत्नी को पैट्रोल पम्प आंवटित करे व पांच करोड का मुआवजा दे।

इस दौरान सयुंक्त समाजिक संगठनों एवं पदाधिकारी उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा उप्र मदनलाल प्रजापति,अखिल भारतीय पाल महासभा अमरनाथ सिंह पाल -, कश्यप -निषाद- बिन्द- माझी, प्रजापति, राजभर महासंघ -राम शरण कश्यप, आल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रौस – मोहम्मद वसी अंसारी, राष्ट्रीय प्रजापति कुम्हार अनुसूचित जाति आरक्षण संघर्ष समिति सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय, त्यागी सभा – फौजी उमेश त्यागी

उप्र विश्वकर्मा विकास महासभा – डा० नरेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना – सतीश गुर्जर, वाल्मीकि क्रान्ति दल – दीपक गंभीर, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ उप्र- मनीश प्रजापति, स्वर्णकार संघ राहूल वर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा – सूर्यप्रकाश राणा, दक्ष प्रजापति संघ – डा० सहेन्द्र प्रजापति दक्ष, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन – सतेन्द्र प्रजापति भारतीय बारी सभा -,सुमित बारी, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा गोरव स्वरुप व शलभ गुप्ता महामंत्री

जन विकास सोसाइटी- खालिद, जितेन्द्र प्रजापति, रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, नरेश कश्यप, विजय कश्यप,, संजीव प्रजापति संगम, नरेन्द्र प्रजापति, मोदीलाल प्रजापति, सुशील प्रजापति

रमेश प्रजापति सुरेश प्रजापति डीलर, मदन कश्यप, संदीपपाल, मनोज वाल्मिकी, सोनू वाल्मिकी, लली गोयल, रोहतास प्रजापति, नरेश नन्दन वाल्मिकी, अतर सिंह प्रजापति, दिनेश पुन्डिर,तिलकराज प्रजापति, आदि सहीत समाज के समाजिक संगठन पदाधिकारियों ज्ञापन दिये।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =