श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी: जैन समाज में रोष व्याप्त
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की सूचना पर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
अम्बा विहार में स्थित प्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बीती रात अज्ञात बदमाश खिडकी तोडकर दाखिल हुए। मंदिर से चार मूर्तियां तथा छत्र चोरी कर लिए ओर फरार हो गए। आज सुबह मंदिर खुलने पर घटना का पता चला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। @muzafarnagarpol अधिकारी मौके पर पहुंचे। pic.twitter.com/bWn1IISHF4
— News & Features Network (@mzn_news) June 21, 2021
अंबा विहार जैन मंदिर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, नगर कोतवाल योगेश शर्मा से मामले की जानकारी ली।
मंदिर में आज सुबह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने कहा कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। जांच में क़ई पुलिस टीमें लगा दी गयी हैं।
संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर भी मौके पर मौजूद रहे।

