Mathura News: जब सरकार में रहते हैं तो महंगी बिजली ठोकते हैं सपा के लोग- Shrikant Sharma
Mathura News: Akhilesh Yadav ने जनता को भरोसा दिलाया कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो वह सस्ती दरों पर बिजली देंगे। इस पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री मथुरा वृंदावन विकास विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा Shrikant Sharma ने कहा कि जब सपा वाले सरकार में रहते हैं समाजवादी पार्टी लोग, महंगी बिजली ठोकते हैं जनता के ऊपर और केवल चुनिंदा जिलों को ही बिजली देते हैं जहां से उनके कद्दावर नेता जीतकर आते हैं उन्हीं चार जिलों को बिजली मिलती है बाकी सब के साथ भेदभाव करते हैं।
ऊर्जा मंत्री Shrikant Sharma ने कहा हमारी सरकार मे समान रूप से सभी 75 जिलों को 18 घंटे गांव को 20 घंटे तहसील को 24 घंटे जिला मुख्यालयों को बिजली दी है हमारा जो उपभोक्ता है हमारा वीआईपी है समाजवादी पार्टी सरकार मे 4 जिले ही उनके लिए वीआईपी थे लेकिन हमारे लिए 75 जिले प्राथमिकता मे है।
समाजवादी सरकार ने हर साल बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में पिछले 3 साल से एक पैसा कि भी बिजली की दरों में वृद्धि नहीं कि है बल्कि घंटे बढ़ाएं है आपूर्ति में वृद्धि की है।
मथुरा वृंदावन विकास विधानसभा क्षेत्र के विधायक Shrikant Sharma ने कहा सपा सरकार से बढ़कर हमने 54 प्रतिशत आपूर्ति बढ़ाई है. 9000 मेगा वाट बिजली कि बढ़ोतरी हुई है और आने वाले समय में 24 घंटे लोगों को मिले उसके लिए ढांचा तैयार हो रहा है.हमारी सरकार मे बिजली पर कोई राजनीति नहीं कर सकता.
समाजवादी पार्टी के लोग हम पर आरोप लगाने से पहले आत्म चिंतन करें अपने गिरेबान मे झांक कर देखें यह लोग जब सरकार में रहते हैं तो दाम बढ़ाते हैं सरकार से बाहर होते हैं तो सस्ती बिजली का सिगुफा छोड़ते हैं।
