उत्तर प्रदेश

Mathura News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी युवक तेजवीर गिरफ्तार

Mathura News: आगरा से उप निरीक्षक के पद की परीक्षा देकर लौट रही युवती के फेसबुक दोस्त ने जबरन कार में अपने साथी के साथ दुराचार करने की घटना को अंजाम दिया था। जिससे हड़कंप मच गया था आरोपी युवती को सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए थे। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद युवक तेजवीर उम्र 24 वर्षीय एवं उसके अज्ञात साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।

पीड़िता युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह कोटवन चौकी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से कोसीकला की तरफ आते वक्त आरोपी युवक तेजवीर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के द्वारा युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक लद्दाख में इंडियन आर्मी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है जोकि परिवार में शादी होने के कारण छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। इसी दौरान युवती से फोन पर बात करने के दौरान आगरा जाना हो गया और रास्ते में युवक ने अपने साथी के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दे दिया।

इस घटना में शामिल तेजवीर के साथी अज्ञात युवक की पकड़ को लेकर पुलिस तेजी से लगी हुई है। कार में सामूहिक दुराचार करने की घटना मथुरा जनपद की नहीं बल्कि आगरा मंडल में भी आग की तरह फैल गई है, इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने जानकारी दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =