उत्तर प्रदेश

Meerut News: लखीमपुर खीरी की घटना से किसानों में उबाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को रोका, जताया विरोध

मुजफ्फरनगर/मेरठ। Meerut News: लखीमपुर खीरी घटना के बाद मोदीपुरम में भी भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में उबाल है। सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया। वहां से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को भी किसानों ने टोल पर रोक लिया।

लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत से मोदीपुरम में भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में उबाल है। वहीं, देहात क्षेत्र से कार्यकर्ता किसानों के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हुए। सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया। इस बीच मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को भी किसानों ने टोल पर रोक लिया। इस दौरान बालयान ने घटना पर दुख जताया।
बालयान बोले- हमेशा किसानों के साथ हैं

इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियानने कहा कि वह हमेशा ही किसानों के हित की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं। थोड़ी देर रुकने के बाद डॉ. संजीव बालियान वहां से रवाना हो गए।

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों की मौत की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं व किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने बताया कि रविवार को मेरठ समेत अन्य जिलों से कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। टोल पर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टोल फ्री रहा।

चक्का जाम करने की चेतावनी दी
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसान को न्याय नहीं मिला तो चक्का जाम किया जायेगा। टोल फ्री होने की जानकारी पर पुलिस व टोल अधिकारी मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुंतला फूंका। पुतला फूंके जाने की जानकारी पर टोल अधिकारियों व पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया और टोल को सुचारू रूप से शुरू कराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =