उत्तर प्रदेश

Meerut News: साधु सुनीत जाटव की की धारदार हथियार से हत्या

Meerut News: ग्रामीण इलाके में एक साधु की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला साधु से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मृतक साधु की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। शरीर के अन्य भागों पर भी चोट के निशान थे।

थाना इंचैली पुलिस के अनुसार मृतक साधु का नाम सुनीत जाटव (45) है। वह पबला गांव का रहने वाला था। सुनीत जाटव का शव शनिवार को तड़के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुनीत के पिता भी साधु थे। सुनीत भी करीब पांच साल पहले पिता की तरह साधु बन गया था।

वह गांव से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में आश्रम बनाकर रहता था। रात के समय वह घर पर आ जाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में वह घर पर नहीं आया, जिस पर उसकी तलाश की, तो वह आश्रम पर भी नहीं मिला। शनिवार को सुबह उसका शव घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत भरे में पड़ा मिला। 

 थाना इंचैली इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों ने मृतक के बेटे के ससुराल वालों पर शक जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार मृतक के बेटे अरुण ने कुछ महीने पहले गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के परिजन कोर्ट मैरिज से खुश नहीं थे, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच विवाद बना हुआ था। बहरहाल, घटना स्थल व आश्रम के आसपास के लोंगो से पूछताछ की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20068 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 5 =