उत्तर प्रदेश

Meerut News: बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी, महिला उसे वहीं शौचालय के कमोड में फेंक कर चली गई

Meerut News:  जिला अस्पताल के पुरुष शौचालय के कमोड में किसी ने नवजात का शव फेंक दिया। नवजात का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। नवजात का शव देखने के लिए घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हर्ष ने बताया कि मैं दो बजे ड्यूटी पर आया था। जब मैं मरीजों को देख रहा था उसी समय किसी मरीज के तीमारदार ओपीडी के पास अस्पताल परिसर स्थित पुरुष शौचालय में गये। वहां उन्होंने देखा कि खून पड़ा हुआ था।

इस पर उन्होंने शौचालय का दरवाजा खोल कर देखा तो उन्होंने वहां देखा कि टायलेट के अंदर एक मृत बच्चा फंसा पड़ा था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरन्त आकर आपातकाल कक्ष में दी। मैने खुद जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत बच्चे को निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया। घटना के संबंध में थाना देहली गेट पुलिस को सूचना दे दी गई है।

घटना के बारे में थाना देहली गेट के थाना प्रभारी रिषिपाल सिंह ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि वह तुरन्त डिलीवरी वाला बच्चा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी के पास महिला और पुरुष शौचालय अगल-बगल में ही हैं। ऐसा लग रहा है कि कोई महिला वहां शौचालय आई होगी। वहीं पर अचानक उसकी डिलीवरी हो गई। क्योंकि बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी। इसलिए महिला उसे वहीं शौचालय के कमोड में फेंक कर चली गई।

थाना प्रभारी के अनुसार पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर यह देखा जा रहा है कि कौन महिला या पुरुष बच्ची को शौचालय में फेंक कर गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 19 =