उत्तर प्रदेश

Meerut News: मायके से 3 लाख रुपये नहीं लाने पर पत्नी के बांधे हाथ-पैर, दुपट्टे से गला दबाकर मारने का प्रयास

Meerut News:  नौचंदी क्षेत्र के जैदीफार्म में मायके से तीन लाख रुपये नहीं लाने पर पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुपट्टे से गला दबाकर मारने का प्रयास किया. महिला को मृत समझकर पति घर से चला गया. महिला जमीन पर रेंगते हुए गेट तक पहुंची और दरवाजा खटखटाया.

पड़ोसियों ने गेट को खोला और महिला के हाथ-पैर खोलकर मुंह से कपड़ा निकाला। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उस पूरे घटनाक्रम को पड़ोसियों ने मोबाइल में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया. मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

देहली गेट थाने के खैरनगर निवासी शायदा पत्नी मुस्तफा ने बताया की बेटी अशफिया का निकाह दो साल पहले लिसाड़ी गेट के अहमदनगर निवासी अब्दुल कादिर से हुआ था. कादिर शादी के बाद से ही अशफिया पर तीन लाख रुपये दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते दंपती में विवाद हुआ और महिला अपने मायके चली गई. फिर गणमान्य बैठे और अशफिया को कादिर के साथ भेज दिया गया. उसके बाद भी कादिर ने अशफिया का उत्पीड़न जारी रखा.

दो महीने पहले कादिर नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म में किराए पर रहने लगा. वह लगातार तीन लाख की मांग करता रहा. फिर से दंपती में विवाद हुआ. उसके बाद कादिर ने अशफिया के हाथ क्रूरता की. पड़ोसियों के सूचना देने के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और पति व ससुरालियों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nineteen =