Meerut News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आक्रोशित लोगों ने पुल पर लगाया जाम
Meerut News: थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी के माधवपुरम चौकी के पास बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार के पक्ष के लोंगो का कहना है कि वाल्मीकि समाज के कुछ लोंगो ने युवक की पीट-पीट कर हत्या की है। वहीं पुलिस घटना को दुर्घटना बता रही है।
पुलिस का कहना है कि युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर रुप से घायल युवक को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
शाहरुख की मौत की सूचना पर मृतक के परिवार के साथ इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद उन्होंने शाहरुख की हत्या को लेकर भूमिया के पुल पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी लगने पर एसपी सिटी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पीड़ित परिवार को समझा कर जाम खुलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर इलाके व्याप्त तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि पुलिस घटना को दुर्घटना बता रही है।
जिला पुलिस प्रवक्ता प्रवक्ता के अनुसार घटना उस समय हुई जब युवक की की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया।
मृतक पक्ष के लोंगो का कहना है कि ब्रह्मपुरी के मुमताज नगर निवासी शाहरुख उर्फ साबू (25) हरियाणा में कबाड़ का काम करता था। दीपावली के त्योहार पर अपने घर आया हुआ था। कल शाम शाहरुख अपने घर से दिल्ली रोड पर बाइक पर सवार होकर गया था। देर शाम को माधवपुर चौकी के पास वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने शाहरुख की जमकर पिटाई कर दी।
उसके बाद परिवार के लोगों ने शाहरुख को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान शाहरुख की आज सुबह मौत हो गई।

