Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में रोटरी क्लब मिडटाऊन की ओर से पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों का सम्मान समारोह किया गया। तथा उनके उत्साह वर्धन हेतु उन्हें क्लब की ओर से कंबल भी वितरित किए गए

इस अवसर पर रोटेरियन आकाश गर्ग एवं रोटेरियन उमेश गोयल द्वारा लाभार्थियों को अपनी तरफ प्रोत्साहित करने हेतु नकद राशि भी प्रदान की गयी । रोटरी क्लब में मिडटाउन के सचिव श्री कौशल कृष्ण के द्वारा भविष्य में भी प्रोत्साहन देने का आश्वाशन दिया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि पुरुष नसबंदी के लाभार्थियों का रोटरी क्लब टाउन के द्वारा उत्साहवर्धन के लिए जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है

जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर पुरुष नसबंदी कराने के लिए आगे आएंगे । इस अवसर पर ष्ट्रत्र सुनील अग्रवाल के अतरिक्त क्लब ओर से मनोज अग्रवाल,निशांक जैन, आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, फैमिली प्लानिंग की ओर से दिव्यांक दत्त,खालिद आदि उपस्थित रहे। रोटरी क्लब मिटाउन के अध्यक्ष राकेश राठी जी ने सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
खतौली। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड खतौली मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल० सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०३ प्रकरण प्राप्त हुए।

जिसमें ०२ प्रधान मन्त्री आवास की मांग से सम्बन्धित थे जिनका मोके पर निस्तारण कर दिया गया तथा ०१ प्रधान मन्त्री किसान सम्मान निधि से सम्बन्घित था जिनका मोके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 5 =