कालेजो मे फीस मे छूट एवं स्कॉलरशिप की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के कारण नए सत्र मे कालेजो मे फीस मे छूट एवं स्कॉलरशिप की मांग को लेकर रालोद छात्र सभा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने रालोद छात्र सभा के प्रदेश सचिव सार्थक लाटियान कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल को समबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
जिसमे मांग की गई कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के मददेनजर कॉलेजो मे नए सत्र के दौरान विगत वर्षो के अपेक्षा कम फीस ली जाए। कोराना काल के समय की फीस ना ली जाए।
तथा छात्रो को स्कॉलरशिप जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जब रालोद छात्र सभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी से बात हुई तो उन्होने कहा कि सभी कॉलेजो मे छात्र-छात्राओ को फीस मे छूट मिलनी चाहिए।
यदि छात्रहित मे फीस मे कमी नही की जाती तो रालोद छात्र सभा जल्द ही बैठक कर रणनीति बनाएगी।
ज्ञापन सौपने वालो मे रालोद छात्र सभा प्रदेश सचिव सार्थक लाटियान, नसीम,शादाब, अंकित सहरावत, काजी शाहिद आलम,गुडडु सहित सैकडो युवा मौजूद रहे।

