बदमाशों ने युवक से नगदी लूटी, शाहपुर पुलिस ने ०४ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया
शाहपुर। नवाब पुत्र मन्जूर नि० ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर जनपद म०नगर ने थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि कुछ बदमाशों ने दिनांक 13 सितम्बर को रात्रि मे ४२०० रूपये व आधार कार्ड छीन लिये थे।
जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मामला दर्ज कराया गया था। थाना शाहपुर पुलिस ने आज कमला देवी इन्टर कॉलेज के पास से ०४ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में तैयब पुत्र याकूब नाई निवासी ग्राम बसी कलां थाना शाहपुर जनपद मुज़फ्फरनगर, काशी उर्फ आकाश पुत्र चंद्रभान निवासी ग्राम बसी कलां थाना शाहपुर जनपद मुज़फ्फरनगर, अंकुर पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम बसी कलां थाना शाहपुर जनपद मुज़फ्फरनगर, .कपिल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बसी कलां थाना शाहपुर जनपद मुज़फ्फरनगर बताया
जिनके कब्जे से ०४ अदद तमन्चा मय १० जिन्दा व ०४ खोखा कारतूस ३१५ बोर, २२०० रुपए नगद, आधार कार्ड, २.५ किलो तांबे का तार, ३२ मीटर कापर केबल बरामद किया।
दोराने पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि 1 सितम्बर की रात्रि को खतौला के जंगल से ट्यूबवेलो से स्टार्टर के तार व केबल चोरी किये थे तथा 13 सितम्बर की रात्रि को ०१ व्यक्ति से ४२०० रूपये व आधार कार्ड छीने थे।
