Muzaffarnagar नगर पालिका, मु०नगर के नोडल अधिकारीयों के नाम व मोबाईल नम्बर जारी, सीधे करे अधिकारियों से सम्पर्क
(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आम जन-मानस को राहत पहुॅचाने हेतु शासकीयध्जनहित कार्य को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्रान्तर्गत सफाई व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण कार्यो को समयबद्ध रूप से निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के अधिकारीयों के नम्बर जारी कराये है
जिससे आम जन सीधे अपनी समस्या को संबंधित अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या का निस्तारण करा सकेंगें। समस्त नगरीय क्षेत्र की दैनिक साफ-सफाई/कूडा उठवाने की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित कराने हेतु श्री योगेश कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, मु०नगर से ९६२७९७२३८४ नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
#Muzaffarnagar अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय ने जारी किये नगर पालिका, मु0नगर के नोडल अधिकारीयों के नाम व मोबाईल नम्बर, सीधे करे अधिकारियों से सम्पर्क। नगरीय क्षेत्रान्तर्गत सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्यो हेतु सीधे नोडल अधिकारी से करें सम्पर्क . pic.twitter.com/709wLoeqHG
— News & Features Network (@mzn_news) January 21, 2023
समस्त नगरीय क्षेत्र की नालों की साफ- सफाई, फोगिंग, ब्लीचिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित कराने हेतु अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर से ९५५९२३४२८२ मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। समस्त नगरीय क्षेत्र में दैनिक जलापूर्तिध्पानी की लिकेज एवं सीवरेज/जलनिकासी आदि समस्या का ससमय समाधान सुचारू रूप से सुनिश्चित कराने हेतु सुनील कुमार सिंघल, सहायक अभियंता, जलकल, नगर पालिका परिषद,मु०नगर से ७९०६६४२४३८ मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
नगर पालिका परिषद, मु०नगर के नगरीय क्षेत्रान्तर्गत सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्यो हेतु सीधे नोडल अधिकारी से करें सम्पर्कः अपर जिलाधिकारी प्रशासन
समस्त नगरीय क्षेत्र की हाउस टैक्स/वाटर टैक्स निर्धारण आदि समस्याओं का समाधान नियमानुसार ससमय सुनिश्चित कराने हेतु श्री नरेश कुमार शिवालिया, कर अधीक्षक, नगर पालिका, मु०नगर से ९८३७५८१३६० मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। समस्त नगरीय क्षेत्र के निर्माण कार्य, सडक के गड्ढे भराव आदि कार्य मानक के अनुरूप ससमय पूर्ण कराने हेतु श्री अखण्ड प्रताप सिंह, सहायक अभियंता (सिविल), नगर पालिका परिषद,मु०नगर से ९७१९६२९२६२ मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
समस्त नगरीय क्षेत्र में पथ प्रकाशध्स्ट्रीट लाईट की दैनिक व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित कराना एवं संबंधित समस्याओं का समाधान कराने हेतु धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता, जलकलध्यांत्रिकी, सम्बद्ध नगर पालिका परिषद, मु०नगर से ९३१२८१११७७ मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। उपरोक्त के अतिरिक्त हेमराज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर (मो०-८४४९८२५८१२) समस्त कार्यो के प्रभारी होंगे
जो संबंधित से अपने निकट पर्यवेक्षण में समस्त कार्यो एवं समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तायुक्त मानक के अनुरूप ससमय कराना सुनिश्चित करायेगें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी आम जन के हितो को ध्यान में रखकर उनकी समस्या का समाधान करायेगें तथा किसी भी दशा में कार्यो में लापरवाही प्रकाश में आने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

