Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने नालों की सफाई के निर्देश दिये

Whatsapp Image 2018 12 30 At 11.47.47 Am |विधायक कपिल देव अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को साथ लेकर नगर के जिला चिकित्सालय से रामपुरी गेट एवं लद्दावाला में सफाई कराई।कपिल देव ने बताया कि कल नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष, सभासदों एवं नगर मजिस्ट्रेट के साथ नगर में स्वच्छता को लेकर हुई बैठक के बाद आज प्रातःकाल में नगर मजिस्ट्रेट एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिला चिकित्सालय पर बने डलावघर से निरन्तर समय पर कूडा उठाने, रूडकी रोड पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने एवं नालों की सफाई के कडे निर्देश दिये।

सफाई अभियान के दौरान रूडकी रोड पर लगे ट्रांसफार्मर्स को सडक से हटाकर पीछे करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे पेंच वर्क का निरीक्षण कर जे.ई. अमित कुमार को कहा कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये।इस अवसर पर जगदीश पांचाल, रोहताश पाल, नरेन्द्र चौधरी, सागर बाल्मीकि, अमित कुमार, महेश, विपिन, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + eleven =