फिल्मी चक्कर

‘सिंबा’ – शानदार ओपनिंग

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिंबा’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिलने के बाद दूसरे दिन भी इसका जलवा कायम है. फिल्म ने दूसरे दिन 23.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन फिल्म ने 20.72 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस तरह से दो दिनों में ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 44.05 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म के अभी और कमाई करने की उम्मीद है क्योंकि इस बीच कोई नई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है. New Picture |

सिंबा’ का बजट लगभग 80 करोड़ रु. बताया जा रहा है. लेकिन जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है उसे देखकर लगता है कि ये चार दिन में 100 करोड़ रु. का आंकड़ा छू सकती है. आपको बता दें कि ‘सिंबा’ 4983 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. जिसमें भारत में 4020 और ओवरसीज़ में 963 स्क्रीन्स शामिल हैं. इस फिल्म में रणवीर और सारा के अलावा विलेन के रूप में सोनू सूद भी हैं, जबकि अजय देवगन ने फिल्म में कैमियो किया है.इस फिल्म से पहले रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ को 19 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी. इसके अलावा ‘गुंडे’ को 16.12 करोड़, ‘गोलियो की रास लीला: राम रीली’ को 16 करोड़ और ‘बाजीराव मस्तानी’ को 12.80 करोड़ की ओपनिंग हासिल हुई थी.फिल्म में सीटीमार डायलॉग्स है और दमदार अभिनय के बलबूते ये फिल्म टोटल पैसा वसूल है. फिल्म के फर्स्ट हाफ में फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने में कामयाब रही है. फ़िल्म के सेकेंड हाफ में एक्टर्स ने कहानी की गंभीरता को अपनी दमदार एक्टिंग से निखारा है. रणवीर का काम देखकर लगता है कि वह अपने हुनर को हर दिन तराशते हैं. रणवीर अपने हर एक किरदार पर खूब मेहनत करते हैं और वह परदे पर दिखता भी है.

 

सिंबा के अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री सारा अली खान, सोनू सूद और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने द म्यूजिक कैफे अंबुजा मॉल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म के बारे में बात चीत की. अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा, “यह फिल्म मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है. सिंबा में काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा. साथ ही उन्होंने कहा कि वे रायपुर सिंबा के प्रचार के साथ-साथ मौज-मस्ती करने आए हैं.”फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “सिंबा फिल्म बानाने का आइडिया उस समय आया जब मैं दक्षिण भारत का एक फिल्म देख रहा था.

तभी सोचा कि इसी प्रकार से फिल्म बनाना चाहिए. इस कारण मैंने सिंबा बनाई. उनका कहना था कि फिल्म में रणवीर के अलावा कोई दूसरा अभिनेता काम नहीं कर सकता.”इस मौके पर सोनू सूद ने कहा, “मैं तो रायपुर आता-जाता रहता हूं. सिंबा में काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है.” प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंची फिल्म की स्टार कास्ट ने मॉल में शॉपिंग करने आए लोगों के साथ जमकर मस्ती की. इसके साथ ही रणवीर और सारा ने फिल्म के गानों पर लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया. रणवीर और सारा ने आंख मारे गाने पर भी डांस किया.आपको बता दें कि ‘सिंबा’ का ट्रेलर लोगों का काफी पसंद आया है. रणवीर सिंह को एक्शन अवतार में देख फैंस काफी उत्साहित हैं. दो हफ्ते में फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. यही नहीं फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं.सुपरहिट गाने ‘आंख मारे’ के रीमिक्स वर्ज़न को तो लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाने में सारा अली खान और रणवीर की कैमिस्ट्री की भी तारीफ की जा रही है. इस गाने को यूट्यूब पर दो हफ्ते में करीब 15 करोड़ बार देखा जा चुका है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 13 =