Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट जीतने जश्न मनाया

मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट जीतने के बाद जमकर मनाया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी मेहनत कर रहा था

आज उसी का परिणाम है कि काफी लंबे से काबिल नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा हार का मुंह दिखाने का काम किया गया है।

एवं भाजपा के प्रत्याशी हर क्षेत्र में जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का काम कर रहे है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल सुधीर खटीक सहित दर्जनों कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seventeen =