वैश्विक

Model Divya Pahuja murder case: होटल मालिक अभिजीत सहित तीन गिरफ्तार

Model Divya Pahuja murder case की लगातार जांच की जा रही है. हालांकि हरियाणा पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी होटल मालिक अभिजीत, हेमराज और ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा मॉडल के शव को ठिकाना लगाने प्रयोग की गई BMW कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि मॉडल का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका था.

डीसीपी क्राइम विजय प्रताप ने Model Divya Pahuja murder case के बारे में बताया, 2 जनवरी की शाम पुलिस को बस स्टैंड के पास एक होटल में एक महिला का शव होने की सूचना मिली. सीसीटीवी फुटेज देखने पर हमने पाया कि शव को तीन लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार में होटल से बाहर लेकर जा रहे हैं. इस मामले में होटल के मालिक अभिजीत और उनके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया, मंगलवार रात पांच लोग पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को कथित रूप से होटल में ले गये और वहां उन्होंने पाहुजा के सिर में गोली मार दी.पूर्व मॉडल दिव्या मुंबई में एक कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत के मामले में आरोपी थी. उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी. बंबई हाईकोर्ट ने पिछले साल जून में पाहुजा को जमानत दी थी.

सात फरवरी, 2016 को मुंबई के एक होटल में गैंगस्टर संदीप गडोली की हुई हत्या के सिलसिले में पाहुजा को करीब सात साल पहले गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था. मुंबई पुलिस के मुताबिक गडोली को उसकी ‘महिला मित्र’ पाहुजा की मदद से फंसाया गया था और फर्जी मुठभेड़ में उसे मार दिया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =