हादसे में मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी बाईक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी मां हादसे के तहत घायल हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोवताली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी हलवाई के यहां कारीगर के रूप मे कार्यरत युवक संदीप पुत्र ब्रहमपाल आज सुबह के वक्त बाईक द्वारा अपनी मां के साथ मेरठ के सरधना मे अपने बीमार मामा का हाल जानने के लिए जा रहा था कि बाईक सवार ये दोना मां बेटा जैसे ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली कट के समीप पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
तथा उसकी मां हादसे के दौरान घायल हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
मुजफ्फरनगर में दिन निकलते मंसूरपुर हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत, परिजन द्वारा बताया जा रहा है कि किसी रिश्तेदारी में मौत में जा रहे थे बाइक सवार pic.twitter.com/0c48q1yRpH
— News & Features Network (@mzn_news) May 4, 2021

