खेल जगत

Mohammed Shami को अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित

Mohammed Shami को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है. भारत की  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है. अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किये जाने के बाद मोहम्मद शमी अर्जुन अवार्ड को लेकर भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, ‘ये किसी सपने के सच होने के जैसा है. लोगों की सारा जीवन निकल जाता है, लेकिन इस अवार्ड को जीत नहीं पाते है. मुझे खुशी है कि मेरा नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.’

Mohammed Shami को 9 जनवरी 2024 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया. पिछले कुछ दिनों पहले खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की थी. मोहम्मद शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पिछले साल Mohammed Shami ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, साल 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम दर्ज किए थे. शमी ने सात मैचों में 24 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. शमी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

इन खिलाड़ियों को दिया गया अर्जुन अवॉर्ड

मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर)
आर वैशाली (शतरंज)
अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
दीक्षा डागर (गोल्फ)
कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
सुशीला चानु (हॉकी)
पवन कुमार (कबड्डी)
रितु नेगी (कबड्डी)
नसरीन (खो-खो)
पिंकी (लॉन बॉल्स)
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
ईशा सिंह (शूटिंग)
हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश)
अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
सुनील कुमार (रेसलिंग)
अंतिम (रेसलिंग)
रोशीबिना देवी (वुशु)
शीतल देवी (पैरा आर्चरी)
अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट)
प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 4 =