वैश्विक

इजरायली दूतावास ने शेयर की Lakshadweep की तस्वीरें

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद के बीच इजरायली दूतावास ने Lakshadweep में पर्यटन को बढ़ावा देने की वकालत की है. इजरायली दूतावास ने एक्स पर लक्षद्वीप की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम पिछले साल वाटर ट्रीटमेंट कार्यक्रम शुरू करने के लिए फेडरेल सरकार के अनुरोध पर लक्षद्वीप में थे. इजरायल इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए तैयार है. उन लोगों के लिए जो अभी तक Lakshadweep की सुंदरता नहीं देख पाए हैं, यहां उनके लिए कुछ तस्वीरें हैं.’

इजरायली दूतावास ने Lakshadweep में प्राचीन समुद्र तटों और समुद्री जीवन की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस बीच, भारत में मालदीव के दूत को सोमवार को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियों पर कड़ी चिंता व्यक्त की गई. मालदीव सरकार ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को लेकर आलोचना करने वाले अपने तीन उपमंत्रियों को निलंबित कर दिया.

पीएम मोदी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग आशंका जता रहे हैं कि तस्वीरें शेयर करने के जरिए केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास था. मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेशी नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की गई “अपमानजनक टिप्पणियों” से अवगत है और व्यक्तिगत विचार देश की स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उच्चायुक्त मुनु मुहावर ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए आज मालदीव के विदेश मंत्रालय में राजदूत (विशेष मामले) डॉ. अली नसीर मोहम्मद के साथ पूर्व-निर्धारित बैठक की.’’ नयी दिल्ली में, सूत्रों ने कहा कि मालदीव के दूत इब्राहिम शाहीब को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और उन्हें मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी कड़ी चिंताओं से अवगत कराया गया.

विवाद बढ़ने पर, भारत के प्रमुख यात्रा मंच ‘ईजमाईट्रिप’ ने कहा कि उसने मालदीव के लिए बुकिंग निलंबित कर दी है. तीनों उप मंत्रियों ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + six =