वैश्विक

Moradabad: जब मुसलमानों का घर तोड़ा जाता है तब अखिलेश नहीं बोलते- Asaduddin Owaisi

AIMIM अध्यक्ष  Asaduddin Owaisi ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। यूपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि इतनी नफरत फैला दी गई है कि हरा रंग देखकर ही भक्त लाल हो जाते हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे ओवैसी ने मुरादाबाद में जनसमर्थन मांगते हुए कहा- “गोरखपुर में, बाबा के क्षेत्र में किसी मुसलमान ने अपने घर के अंदर हरा झंडा लगाया। तो पूरा गुंडों का टोला उस घर पर पहुंच गया।

घर में घुसकर तोड़ फोड़ की और कहा कि तुमने पाकिस्तान का झंडा लहराया। उल्टा मुसलमान पर केस कर दिया बाबा की पुलिस ने। वो पाकिस्तान का झंडा नहीं है। मगर नफरत इतनी फैला दी गई है, कि जहां कहीं इनको हरा दिखता है ये लाल हो जाते हैं”।

ओवैसी के इस बयान पर जनसभा में जमकर तालियां भी बजीं। इसके बाद एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि आप स्पेन में जाएंगे तो लाल दिखाता है बैल को और वो मारने दौड़ता है। इनका हाल भी इसी तरह का हो गया है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान का झंडा नहीं है… तुमलोग अंधे हो, तुम लोग जाहिल हो, तुम लोग पढ़े लिखे नहीं हो… तुम्हारी काबिलियत सिर्फ यही है कि तुम्हारे दिलों में मुसलमानों के प्रति नफरत कूट-कूट कर डाल दी गई।

जब मुसलमानों का घर तोड़ा जाता है तब ना अखिलेश बोलेंगे, ना कांग्रेस बोलेगी, ना बीएसपी बोलेगी। सब खामोश बैठे रहेंगे। अगर कोई सच्चाई का बयान करता है तो उससे कहा जाता है कि ये बी-टीम है। बोलो ना तुम भी क्यों नहीं बोलते”।

इस दौरान ओवैसी ने मुरादाबाद के लोगों से कहा कि कहीं वो मुरादाबाद ईदगाह नरसंहार की भयानक मंजर को भूल तो नहीं गए है? उन्होंने कहा- याद रखो जो कौम अपनी तारीख भूल जाती है तो उसपर तारीख दोहराई जाती है”।

 ओवैसी की पार्टी अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए ओवैसी लगातार रैलियां करके पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिशों में लगे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 11 =