Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोरना : इनामी पुलिस मुठभेड में घायल

मुजफ्फरनगर। मोरना में बिहारगढ़ मार्ग पर देर रात को पुलिस मुठभेड़ में २५ हजारी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया। इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से जख्मी हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि शुकतीर्थ पुलिस चैकी प्रभारी जगपाल सिंह गुरुवार की देर रात्रि पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे।

मोरना के बिहारगढ़ मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा दो दोनों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में भाग गया। इस दौरान गोली लगने से सिपाही लोकेंद्र भी जख्मी हो गया

। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम डैनी गांव इनामपूरा थाना मंडावर जिला बिजनोर बताया वह भागने वाले का नाम ओमप्रकाश उर्फ ओमा बताया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस वह चोरी के जेवरात बरामद किए। सूचना पर पहुचे सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पर २५ हजार का इनामी है जो छछरौली व कस्बा भोकरहेड़ी में हुई चोरियों की घटनाओं में भी वांछित चल रहा थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk