Morna/Muzaffarnagar News: साइबर अपराध से बचने को दी जानकारी
मोरना। (Morna/Muzaffarnagar News) ऐंड्रॉयड मोबाइल के बढ़ते प्रचलन व प्रयोग के चलते अज्ञानता के कारण बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है।
नागरिकों को सावधान और सतर्क करने के उद्देश्य को लेकर भोपा पुलिस द्वारा कॉलिज के छात्र –छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया है। मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इन्टरकॉलिज में भोपा पुलिस द्वारा जागरूक युवा सशक्त समाज नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने छात्र –छात्राओं को साइबर क्राइम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल फोन पर आने वाली अनजान कॉल व अनजान नम्बर के मैसेज को लेकर सावधानी बरतें।
साइबर अपराधी जनता को ठगने के नित नये प्रयोग कर रहे हैं। जिनको तुरन्त पकडना आसान भी नही हैं।नासमझी व जल्द बाजी में की गई गलती का अहसास तब होता है जब व्यक्ति ठग चुका होता है। किसी भी कॉलर को अपना आधार कार्ड नम्बर ,बैंक खाता नम्बर,कोई भी पासवर्ड अथवा ओ टी पी नम्बर हरगिज न बतायें। अनजान कॉलर से कोई भी गोपनीय बात शेयर न करें।अनजान कॉलर द्वारा दिये जा रहे ऑफर अथवा प्रलोभन के बारे में परिवार के लोगों से बात करें।
तथा समझदार व्यक्ति को कॉलर द्वारा दिये जा रहे ऑफर आदि के बारे में चर्चा करें।ऑफिस अथवा अन्य किसी भी स्थान पर अपना मोबाइल छोड़कर कहीं न जायें अपना मोबाइल अपने पास ही रखें।ऑफिस आदि में कम्प्यूटर पर कार्य करते समय अपनी ई मेल या कोई भी एप लोक् करने के बाद ही इधर उधर जाएं समय,समय पर महत्वपूर्ण पासवर्ड बदलते रहें।
जाने अनजाने कोई गलती हो जाने पर परिजनों के साथ उसे शेयर करें व कोई भी ऑन लाइन ठगी हो जाने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दें।छात्र –छात्राओं द्वारा स्वयं भी सतर्कता बरतनी चाहिये व अन्यों को भी जानकारी देकर सावधान करें। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य फूलचन्द, कॉन्स्टेबल कुलदीप कुमार ,हाशिम रजा जैदी, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार व प्र०नि० संतोष त्यागी थाना सिविल लाईन मु०नगर के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वांछित शातिर लूटेरे/अभियुक्त जो दिनांक ०७ अक्टूबर को मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था
को राजमहल विवाह मन्डप के बराबर में, रजवाहे की पटरी पर, मुख्य मार्ग से करीब २०० मीटर, जंगल की तरफ थाना सिविल लाइन मु०नगर से गिरफ्तार किया गया । ज्ञात हो कि ०१ अक्टूबर को वादिया द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा वादिया का पर्स व मोबाईल छीनने की घटना कारित की गयी थी।
वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल ओप्पो व २४०० रुपये व ०१ अदद तमन्चा ३१५ बोर व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।
वांछित अभियुक्त/शातिर लूटेरे की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त लारेब पुत्र शमशाद निवासी अम्बा विहार मैन रोड थाना कोतवाली नगर मु०नगर उम्र करीब -२२ वर्ष गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० सन्तोष त्यागी, उ०नि० ललित कुमार थाना सिविल लाइन, का० बालकिशन, का० कृष्णपाल शामिल रहे।

