खेल जगत

साउथ के सुपर स्टार विजय थलापति से मिले एमएस धोनी

चेन्नई पहुंचने के बाद धोनी ने साउथ के सुपर स्टार विजय थलापति से मुलाकात की. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस इसे Pic of The Day बता रहे हैं.  

चेन्नई सुपर किंग्स ने विजय थलापति के साथ धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. सीएसके ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मास्टर के साथ ब्लास्टर’. बता दें कि विजय की मूवी मास्टर इस साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई थी, जो बहुत बड़ी हिट रही थी. 

 

सूत्रों के मुताबिक धोनी चेन्नई के एक स्टूडियो में जब विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे, तभी तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय भी उसी स्टूडियो में अपनी आगामी फिल्म ‘बीस्ट’ की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान दोनों ने मुलाकात की. 

सोशल मीडिया पर अपने-अपने क्षेत्र के महारथियों के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीरें और एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में विजय धोनी से हाथ मिलाने के बाद उन्हें विदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

https://twitter.com/PmwStudios/status/1425739362759692292?ref_src=twsrc%5Etfw

 धोनी काफी पहले से विजय के साथ जुड़े हुए हैं. दरअसल, सुपर स्टार विजय थलापति 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रांड एंबेसडर थे. विजय के साथ अभिनेत्री नयनतारा भी सीएसके की ब्रांड एंबेसेडर थीं. दोनों को अक्सर सीएसके के मैचों कै दौरान देखा जाता था. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − thirteen =