उत्तर प्रदेश

व्यवसाई की धारदार हथियार से हत्या-परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी वेल्डिंग व्यवसाई हसाम कमालपुर कस्बा में 40 वर्षों से वेल्डिंग का व्यवसाय करता था। बीती रात वह दुकान के बाहर चौकी पर सोया था कि देर रात हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार किया गया। प्रहार के बाद जब चीखने चिल्लाने लगा तो अपराधी मौके से फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय चौकी पर दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को भी सूचित कर रात को ही बुला लिया गया। पुलिस व परिजन धारदार हथियार से घायल हसाम को लेकर जिला हॉस्पिटल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह कमालपुर कस्बा में सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रैथा गांव के चुनाव के दौरान चुनावी रंजिश के कारण हसाम की हत्या वर्तमान प्रधान द्वारा कराई गई है, जिस पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान और उसके भाई दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया।

सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह भी मौके पर पहुंच गए और हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =