Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: निरीक्षण कर दिये एडीजी मेरठ जोन ने दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालय का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्ड ने उन्हें सलामी दी। जिसके बाद उन्होंने आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की। एडीजी जोन के निरीक्षण से अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने निरीक्षण के दौरान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर आदि शाखाओं एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन ने विभिन्न पुलिस शाखाओं में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया। साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 5 =