Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- बैठक में एडीजी जोन ने दिये दिशा निर्देश, गोष्ठी आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्शाखा प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, अपराध नियन्त्रण तथा उनके अनावरण हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन सहित जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण , प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस महानिदेश द्वारा शराब, खनन, गौकश/गौतस्कर, भूमाफिया तथा मादक पदार्थ तस्करों आदि के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने तथा जनपद मे खनन, शराब, गौकश/गौतस्करों,भूमाफियाओं तथा मादक पदार्थ तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी कर सुरक्षा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायातध्थाना प्रभारियों को कार्ययोजना तैयार कर प्रतिदिन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, बिना हेलमेट, पटाखे वाली बुलेट आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई

कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =