Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: दशरथ एवं केकयी मंथरा संवादों के उपरांत श्रीराम को हुआ वनवास 

Muzaffarnagar राजा दशरथ का दरबार लगा है और वहां विचार विमर्श चल रहे हैं. गत रात्रि टाउन हॉल के मैदान में चल रही शहर रामलीला के मंचन के दौरान राजा दशरथ के दरबार में राजा दशरथ दरबारियों से विचार विमर्श करते हैं कि अब समय आ गया हैए जब मैं श्रीराम को गद्दी सौंप कर वानप्रस्थ के लिए चला जाऊं . दरबारियों की सहमति के बाद वह गुरु वशिष्ठ से अनुमति लेने के लिए उनके आश्रम जाते हैं और वहां से अनुमति लेकर वे श्री राम के राज्याभिषेक की घोषणा कर देते हैं और तैयारी शुरू हो जाती हैं.

जब मंथरा को इस बात का पता चलता है कि श्रीराम राजा बनने जा रहे हैं तो वह महारानी कैकई को भड़काकर उसकी मति भ्रम कर देती है और उनसे कहती है कि वह राजा से अपने तीन वरदान मांग लेए जिसमें राम को 14 वर्ष का वनवास और उनके पुत्र भरत को राजगद्दी भी शामिल है .इसके बाद जैसे ही श्री राम को पता चलता है कि उनके पिता ने वरदान स्वरूप उन्हें वनवास भेजने की तैयारी कर दी है तो वह वनों की ओर चले जाते हैं

टाउन हॉल की रामलीला में दशरथ का पाठ मनमोहन शुक्ला गुरु वशिष्ठ का पाठ मुकेश पाल ने बखूबी निभाया प् इसके बाद महारानी कैकई के पाठ में प्राजंलि त्यागी ने बड़े ही सुंदर ढंग से इसकी प्रस्तुति की. लीला में श्री राम का रोल सार्थक शर्माए लक्ष्मण जी का रोल कार्तिक शर्माए और सीता का रोल तुषार गोस्वामी कर रहे हैं. गत रात्रि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम कीर्ति शरण चूड़ी वाले तथा प्रवीण गर्ग स्वास्तिक रबड़ वाले ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित किया 

शहर रामलीला कमेटी प्रबंधन समिति ने अतिथियों का पटका पहनकर यथोचित सम्मान करए उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रस्तुत किये। इस कार्य में अध्यक्ष शिवचरण गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तलए मंत्री सतीश गर्ग, वैभव मित्तल, अंजुल, मास्टर सुशील, डॉक्टर संजय अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले, शक्ति संगल किताबें वाले, नीरज अग्रवाल नवीन गुप्ता अनमोल मित्तल शोभित गुप्ता अनमोल सिंघल राघव गुप्ता मनीष गर्ग पुष्पेंद्रए अनुराग शर्मा रजत गोयलए सेवक राम सुरेश पाण्डे आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =