उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने अलग राज्य बनाने की मांग की
मुजफ्फरनगर। ब्राइटफ्यूचर क्लब व किरण फार्मस बामनहेरी रूडकी रोड मुजफ्फरनगर मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने पश्चिमी उ० प्र० अलग प्रदेश बने को लेकर दो वर्कशॉप आयोजित की।
ब्राइटफ्यूचर क्लब व किरण फार्मस बामनहेरी मु0नगर मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने पश्चिमी उ० प्र० अलग प्रदेश बने को लेकर दो वर्कशॉप आयोजित की। पश्चिमांचल के 21 जिलों में को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की माँग @PMOIndia से की गयी। pic.twitter.com/RCoQkk26fp
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 27, 2020
अध्यक्षता क्लब अध्यक्षता एस सी शर्मा ने की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने हेतु आगे की रणनीति बनाई गयी वर्कशॉप में पश्चिमांचल के २१ जिलों में को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की माँग सरकार से की गयी कोविड १९ के नियमों का ध्यान रखते हुये वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने बताया गया कि पश्चिमांचल लगभग ७२प्रतिशत रिवैन्यू लखनऊ को एकत्रित करके देता है
लेकिन बदले में पश्चिमांचल को मात्र-१८प्रतिशत मिलता है,राष्ट्रीयअध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने बताया आज पश्चिमांचल को संसार का सबसे महँगा न्याय मिलता है पश्चिमांचल के जिलों से इलाहाबाद की दूरी ८५० किमी० पडती है
उन्ह़ने बताया कि इस समय प्रदेश में १५ यूनिवर्सिटी है जिसमें से पश्चिमांचल को मात्र-३ यूनिवर्सिटी ही मिली है यही हाल मेडिकल कालेज का भी है ३० राजकीय मेडिकल कालेज में से मात्र-३ मेडिकल कॉलेज ही पश्चिमांचल मिले हैं
यही नही उ०प्र० में दो एम्सबनाये गये वो भी दोनो पूर्वी उ०प्र० में बना दिये पश्चिमांचल के लोगों के साथ यह भेदभाव अब असहनीय है, वर्कशॉप के वर्कशाप का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने बताया कि आज पश्चिमांचल के हिस्से की छोटी से बडी नौकरियों में पश्चिमांचल के युवाओं की भागेदारी नगण्य है
नौकरियों में यह भेदभाव पश्चिमांचल के युवाओं को क्रांति करने पर मजबूर कर सकता है वक्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा सहदेव आर्य, जिलाध्यक्ष डाक्टर शहजाद राना, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार पुण्डीर, ग्राम अध्यक्ष जयचन्द सिंह पुण्डीर संजीव बालियान, कुलदीप कुकरेजा आदि ने अपने अपने विचार रखें।
डाक्टर नदीम, डाक्टर फरमान, डाक्टर हाजी आफताब डाक्टर विनोद कुमार, डाक्टर अफजाल राना,डाक्टर रिजवान राना, डाक्टर इमरान राव, डाक्टर सरफराजआदि उपस्थित रहे।