Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः फिर मददगार साबित हुए नगर पंचायत द्वारा लगावाए गए कैमरे, कैमरे के आधार पर पकड़ा बाइक चोर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर पर नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर पुलिस के लिए मददगार साबित हुए हैं, पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगवाए गए इलाकों में कैमरों से पुलिस अब तक मर्डर समेत दर्जनों ऐसे केस खोल चुके हैं जो नामुमकिन थे।

दरअसल हुआ यूं कि पुरकाजी ब्लॉक के प्रांगण में प्रथम दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल किए जा रहे थे, नामांकन दाखिल करने आए प्रत्याशी के साथ गांव बरला निवासी अतीक उर रहमान भी अपनी बाइक पर सवार होकर आया था। युवक ने अपनी बाइक को ब्लॉक के बाहर खड़ी कर दी। मौका पाकर एक चोर बाइक को चुरा कर ले गया।

पुलिस ने चोरी की सूचना पर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी से संपर्क किया, तो पुरकाजी चेयरमैन ने कैमरों की मदद से उस चोर को खोज निकाला। वहीं कैमरे में चोर बाइक को ले जाते हुए साफ तौर से दिखाई दे रहा है

पुलिस ने कैमरे के आधार पर हुई युवक की पहचान के बाद बाइक को बरामद किया। पुरकाजी नगर पंचायत में लगे कैमरो की धूम उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड में भी है। 8 दिन पूर्व भी कस्बे में हुई मोबाइल लूट का खुलासा भी इन्हीं कैमरों की मदद से हुआ था।

उत्तराखंड पुलिस भी केस की गुत्थी सुलझाने के लिए कैमरों की मदद ले चुकी है और अभी हाल फिलहाल भी हरिद्वार प्रशासन ने कुंभ मेले के लिए पुरकाजी चेयरमैन से कैमरे संबंधी सहयोग मांगा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =