Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: क्षेत्राधिकारी नई मण्डी द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर ली बैठक

सिखेडा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नई मण्डी द्वारा थाना सिखेड़ा पर की गयी पीस कमेटी की मीटिंग । सभी से जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन सहयोग करने की अपील की गयी ।

आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हेमन्त कुमार द्वारा थाना सिखेड़ा पर थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि/ग्राम प्रधान, समाजसेवी, वित्तीय संस्थान स्वामीध्संचालक, रामलीला आयोजक आदि के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा रामलीला आयोजकों से उनकी समस्याओं के बारे में वार्ता करते हुए निर्देशित किया गया कि पुतलों की लम्बाई मानक के अनुसार ही रखें, आग बुझाने हेतु अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें।

महोदय द्वारा ग्राम प्रधानों से वार्ता करते हुए सभी को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त वित्तीय संस्थान संचालकों/स्वामियों को अपने संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कैश के आवागमन के दौरान पुलिस को सूचत करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दे गए। इसके साथ ही द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें

जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वोंध्किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्ष थाना खतौली मुकेश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल द्वारा भी अपने-अपने थाना पर गोष्ठी का आयोजन करते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 12 =