Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भोपा पुलिस का नेक कार्य-बुजुर्ग की मदद की

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोई व्यक्ति अपना पूरा जीवन अपने बच्चों और घर को सवारने में निकाल देता है लेकिन जब बुढ़ापे में घर के उन सदस्यों की ही जरूरत पड़ी तो आज कोई साथ नहीं है, खाने के लिए भी मोहताज है ७५ वर्षीय बुजुर्ग भोपाल सिंह निवासी ग्राम धीराहेडी।

लगभग १ हफ्ते से बीमार बुजुर्ग चारपाई में पड़े रहने के कारण उनकी कोई देखरेख के लिए ना तो कोई अपना है और ना ही किसी का सहारा ! बुजुर्ग के अकेले बेटे की असमय मृत्यु होने के कारण तथा अपनी खुद की बेटियां के द्वारा अपने बूढ़े बाप को असहाय जीवन जीने के लिए छोड़ कर चली गई।

आज यूपी ११२ की सहायता के लिए बुजुर्ग ने फोन मिलाया, जिसकी सूचना पर पीआरवी २२३२ थाना भोपा मौके पर पहुंचती है और बुजुर्ग को बिना देरी किए एंबुलेंस की सहायता से पीआरवी कर्मी का० पंकज भाटी और का० अशोक कुमार के द्वारा सीएचसी भोपा में भर्ती कराकर तथा उनके भोजन की व्यवस्था करा कर इलाज हेतु सीएससी भोपा में भर्ती कर दिया गया है।

भोपा पुलिस का यह नेक कार्य काबिले तारीफ है २२३२ के स्टाफ का मानवीय चेहरा देखने को मिला। कोई व्यक्ति अपना पूरा जीवन अपने बच्चों और घर को सवारने में निकाल देता है लेकिन जब बुढ़ापे में घर के उन सदस्यों की ही जरूरत पड़ी तो आज कोई साथ नहीं है खाने के लिए भी मोहताज है ७५ वर्षीय बुजुर्ग भोपाल सिंह निवासी ग्राम धीराहेडी लगभग १ हफ्ते से बीमार बुजुर्ग चारपाई में पड़े रहने के कारण उनकी कोई देखरेख के लिए ना तो कोई अपना है और ना ही किसी का सहारा !

बुजुर्ग के अकेले बेटे की असमय मृत्यु होने के कारण तथा अपनी खुद की बेटियां के द्वारा धोखे से सारी जमीन जायदाद बेचकर अपने बूढ़े बाप को असहाय और नरकीय जीवन जीने के लिए छोड़ कर चली गई।

आज यूपी ११२ की सहायता के लिए बुजुर्ग ने फोन मिलाया जिसकी सूचना पर पीआरवी २२३२ थाना भोपा मौके पर पहुंचती है और बुजुर्ग को बिना देरी किए एंबुलेंस की सहायता से पीआरवी कर्मी का० पंकज भाटी और का० अशोक कुमार के द्वारा सीएचसी भोपा में भर्ती कराकर तथा उनके भोजन की व्यवस्था करा कर इलाज हेतु सीएससी भोपा में भर्ती कर दिया गया है भोपा पुलिस का यह नेक कार्य काबिले तारीफ है।

बदलेगी अनेक गांवों की सूरत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के २५ गांवों का चयन हुआ है। १९ गांवों के लिए २०-२० लाख रुपये जारी हुए है। छह गांवों के लिए पैसे की मांग की गई है। इन गांवों में भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।

अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को आदर्श गांव का रूप देने की पहल शुरू हो चुकी है। इन गांवों में अब सड़कों की बदहाली देखने को नहीं मिलेगी। गांवों में नाली से लेकर शौचालय तक सब ठीक मिलेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में अनुसूचित बाहुल्य २५ गांवों का चयन हुआ है। प्रत्येक गांव को इंटर लॉकिंग, नाली मरम्मत, कूड़ा घर, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप, शौचालय आदि के लिए २०-२० लाख जारी किया गया है।

इन गांवों को ३.८० करोड़ रुपया जारी हुआ है। ये गांव अब तक ३,३१,७८,००० रुपया खर्च कर चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक ने बताया कि प्रत्येक गांव को २० लाख मिला है, लेकिन कुछ गांवों में पूरा पैसा खर्च नहीं हो पाया।

सटोरिया दबोचा

शाहपुर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त दिलशाद पुत्र हनीफ निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को मौ0 कस्सावान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 560रुपये नकद, पर्चा सट्टा, गत्ता, पैन बरामद किया गया।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियु्क्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र नागर द्वारा वारंटी अंकुर पुत्र पहलाद निवासी मोहल्ला अमित बिहार कुकड़ा थाना नई मंडी को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रनवीर सिह द्वारा वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र इकराम निवासी ग्राम छपार थाना छपार मुजफ्फरनगर को छपरा रोड से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना भोपा पर तैनात उप निरीक्षक जबर सिंह द्वारा अभियुक्त बारू पुत्र बिरम नि0 ग्राम कादीपुर उर्फ काजीपुर थाना भोपा मु0नगर को कादीपुर मौड से गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार वारण्टी अभियुक्ता श्रीमती अंजु पुत्री स्व0 श्री प्रमेचन्द निवासी कस्बा व थाना शाहपुर तथा वारण्टी अभियुक्त अब्दुल पुत्र भागल निवासी खऱड थाना फुगाना को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा अभियुक्त प्रदीप उर्फ कुलदीप पुत्र ओमपाल निवासी काकडा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को राण्ट्रीय इण्टर कालेज शाहपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 लाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त ओसामा पुत्र लियाकत निवासी राणा माजरा थाना सनौली जनपद पानीपत, हरियाणा को ग्राम मूंढभर से शामली वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचे सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप कुमार द्वारा अभियुक्त अब्दुल रउफ पुत्र रकि अहमद निवासी कम्हेडा थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनरगर को तेवडा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + four =