Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः कोरोना संक्रमित ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में आज सुबह एक कोविड पेशेंट ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर वहां पहुंचे परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया गया है कि अस्पताल की पांचवी मंजिल से नीचे गिरने के कारण मरीज की हालत गम्भीर हो गई।

बाद में उसने दम तोड दिया। बताया गया है कि मृतक पचैंडा रोड निवासी राजकुमार था। उसका कोविड पेशेंट के रूप में इलाज चल रहा था। पचास वर्षीय राजकुमार को आठ जनवरी को यहां भर्ती कराया गया था।

बताया गया है कि रात करीब दो बजे उसने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर सुबह करीब पांच बजे परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

उनका कहना था कि आत्महत्या की घटना रात दो बजे हुई जबकि उन्हें सुबह चार बजे सूचना दी गई। हंगामे की सूचना मिलने तक अस्पताल में हंगामा जारी था

पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने बुझाकर शांत किया।

वही इस संबंध में जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि एक राजकुमार नाम का पेशेंट था जिसकी पांच मंजिला इमारत से कूदने के दौरान म्रत्यु हुई है

इस मामले की जांच की जा रही है,म्रतक के परिजन अभी आ रहे है जांच उपरांत जो भी रिजल्ट आएगा उसी के हिसाब से आगे कार्यवाही की जाएगी।मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =