संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: खुशगवाहर मौसम में शिवालयों की ओर तेजी से बढे शिवभक्त

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar ) मौसम खुशगवार होने से शिवभक्त कांवडियो के चेहरे खिल उठे। आज दोपहर के वक्त अचानक बादल हो जाने से मौसम खुशगवार होने पर शिवभक्त भोले की मस्ती मे झूमते गाते तथा हर हर महादेव के जयघोष के साथ बडी तेजी से अपने गंतव्य की बढ गए।

उल्लेखनीय है कि तेजगर्मी के कारण हाल बेहाल है। अभी तक इस क्षेत्र मे ठीक से बारिश भी नही हुई है। श्रावण के महीने मे कांवड यात्रा के कारण धर्ममय माहौल बन गया है। हर और कांवड यात्रा की धूम है। तीर्थ स्थली हरिद्वार से लेकर अब पूरा हाईवे पर शिव भक्तों का कब्जा हो चुका है। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वालो मे हरियाणा,राजस्थान,नई दिल्ली आदि के कांवडिये शामिल हैं।

हालांकि अभी कांवडियो की संख्या बहुत ज्यादा नही है। परन्तु पंचक समाप्त होने के पश्चात बहुत तेजी के साथ हरिद्वार से कांवड उठेंगी। वहीं दूसरी और शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ मेरठ,बागपत, सहारनपुर, शामली, बडौत आदि विभिन्न जनपदों अर्थात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से भारी संख्या मे शिवभक्त उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा मे शामिल होंगे।

विभिन्न सामाजि एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा व्यापारिक संस्थाओ व संगठनो द्वारा शिवभक्तों के लिए कांवड सेवा शिविर खुलने का सिलसिला जारी है। हर किसी का यह प्रयास है कि वो तन,मन,धन से अर्थात पूरे समर्पण भाव से शिवभक्तो की सेवा कर धर्मलाभ उठाने को लालायित है। कांवड सेवा शिविर मे भोजन,चाय नाश्ता,फल, मिठाई,दूध,स्नान एवं सिकाई के लिए गर्मपानी की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के माध्यम से शिवमय माहौल में शिवभक्तां की सेवा मे लगे हैं।

पुरकाजी, छपार तथा मंसूरपुर हाईवे व गांव नरा,जडौदा आदि विभिन्न स्थानो पर मुस्लिम समाज के लोग भी पूरी शिददत के साथ शिवभक्तां की सेवा मे लगे हैं। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह,एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी टै्रफिक कुलदीप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आला अधिकारियों के निर्देशन मे शिवभक्तो की सेवा हो रही है।

नगर पालिका के कांवड़ सेवा शिविर में लगातार शिवभक्तों की सेवा की जा रही है इसी कडी में पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी लगातार भोलो की सेवा में लगी हुई है जहां चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल व शिवभक्त महिला कांवडिया का फूल माला पहनाकर स्वागत भी कर रही है।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 407 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =