Muzaffarnagar: अवैध संबंध के कारण दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या, आलाकत्ल कुल्हाडी, मृतक की चप्पल, शराब के पैकेट व खून लगे कपडे बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को किया गिरफ्तार जहां पूछताछ में पता चला कि अवैध संबंध के कारण दोस्त ने ही किया था कत्ल।
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी, कपडे व मृतक की चप्पल सहित अन्य सामान बरामद। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का अनावरण करते हुए ०१ हत्यारे अभियुक्त को जट्ट मुझेडा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि १५ अप्रैल को जंगल ग्राम जट्ट मुझेडा में एक युवक का शव मिला था
जिसकी शिनाख्त राहुल कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप निवासी ग्राम भंडूरा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर के रुप में हुई थी। इस सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
आलाकत्ल कुल्हाडी, मृतक की चप्पल, शराब के पैकेट व खून लगे कपडे बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बनध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी निवासी ग्राम भंडूरा थाना सिखेडा है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मृतक राहुल कश्यप के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। मित्र होने के कारण उसने राहुल को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह नही माना तथा धमकी दी यदि वह बीच में आया तो उसकी हत्या कर देगा।
बदनामी के डर से राहलु की हत्या करने की योजना बनायी तथा १४ अप्रैल को अम्बेडकर जयंती समारोह के दौरान हम दोनों की मुलाकात हुई तथा शराब पिलाने के बहाने राहुल को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा ग्राम जट्ट मुझेडा जंगल में हमारे द्वारा शराब पी गयी जिसके पश्चात राहुल उपरोक्त की कुल्हाडी से हत्या कर दी। हत्या कारित करने के पश्चात उसने कुल्हाडी को खेत में छुपा दिया
शव को भोपा रोड किनारे फैंक दिया था। योजना के अनुसार घटना का स्वरुप बदलने के लिए उसने मृतक के शव पर भट्टे की काली राख डाल दी जिससे यह प्रतीत हो कि राहुल किसी फैक्ट्री में चोरी करने की नियत से गया हो और वहां उसके साथ कोई दुर्घटना घटित हुई हो और फैक्ट्री वालों ने उसके शव को यहां डाल दिया हो।
शातिर के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ०१ अदद पेड़ काटने की कुल्हाड़ी जिसके फल व बैंटे पर रक्त लगा है
शराब के तीन पाउच व इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक के गिलास व किनले कंपनी की पानी की बोतल। मृतक की ०१ जोड़ी चप्पल जो अभियुक्त द्वारा हत्या के पश्चात गेहूं के खेत में फेंक दी गयी थी। घटना के वक्त अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़े जिन पर मृतक की हत्या के दौरान रक्त लग गया था। उक्त सभी बरामदगी अभियुक्त की निशादेही से की गयी है।

