Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- ताश के पत्तों, नकदी सहित जुआरियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर थाना सिविल लाईन पुलिस ने पांच जुआरियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अनंत गुप्ता पुत्र स्व अजय गुप्ता निवासी काशीराम कॉलोनी, राहुल पुत्र सूरज सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी, अनुज पुत्र जयचन्द्र नि० काशीराम कॉलोनी, ललित पुत्र स्व कृष्णपाल शर्मा नि० काशीराम कॉलोनी, रवि पुत्र नरेंद्र नि० काशीराम कॉलोनी थाना सिविल लाइन को रेशु विहार रेलवे फाटक के निकट से ५२ ताश के पत्ते ,०२ मोमवत्ती ,व ७२००-रु- के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश शर्मा, है०का० लोकेश कुमार, हे०का० आदित्य चौधरी, का० दिनेश बाना, विजय कुमार, गौरव शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =