Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: अपनी ही सरकार में अपनी ही पुलिस को “औकात” समझा रहे है भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी

Muzaffarnagar। बीती रात रुड़की रोड स्थित एक बैंकट हॉल में तेज आवाज में डीजे बजने की डायल 112 पर कॉलोनीवासियों ने शिकायत की, जिस पर मौके पर पहुंची डायल 112 ने डीजे की आवाज कम करने को कहा जिस पर वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ पद पर कार्य कर रहे एक नेता जी ने अपना परिचय देते हुए कहा हम सत्ता के लोग हैं और आवाज किसी भी हालत में कम नहीं होगी

इस बीच भाजपा नेताओं ने डायल हंड्रेड पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनकी “औकात” का अहसास कराते हुए उनके साथ गाली गलौज व हाथापाई की गई,मामले को लेकर अब डायल 112 पुलिस कर्मी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। अब देखना है सुशासन का बिगुल बजाने वाले कार्यकर्ता , अपनी ही पार्टी की सरकार की कितनी फजीहत करा सकते है।।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 348 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =