Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा रैन बसेरा का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा शीत लहर से बचाव हेतु रेलवे रोड पर स्थित स्थायी व अस्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा रैन बसेरा में बिस्तर की चादर बदलने व रंग रोगन के साथ बिजली सम्बन्धी समस्याओ को दूर करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में बढती शीत लहर के दृष्टिगत शीत लहर से किसी को जनहानि न हो इसके लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के रेलवे रोड पर स्थित स्थायी व अस्थायी रैन बसेरा की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इससे पूर्व उन्होने रेलवे स्टेशन पहुचकर प्लेट फार्म के आसपास मौजूद लोगो को बताया की शीतलहर में आश्रय स्थलध्शैल्टर होम में आश्रय के संबंध मे जानकारी उपलब्ध करायी। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा व्यवस्थाओं को परखने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने औचक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें शैल्टर होम में मौजूद लोगो से समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की 

उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन बिस्तर की चादर बदली जानी चाहिए तथा आश्रय स्थल में रंग-रोगन, शौचालय सुचारु से संचालन के साथ ही प्रतिदिन इसकी साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित हों इसी के साथ आश्रय स्थल मे विद्युत की भी किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होनें कहा कि राहत विभाग की तरफ से सभी जरुरतमंदो के लिए कम्बल की व्यवस्था भी की गयी है

जो कि नगर पालिका/पंचायत एवं तहसीलों के माध्यम से निरन्तर वितरित किये जा रहे है जिस से सर्दी से बचाव हो सकें। उन्होने अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों एवं रेलवे स्टेशन के साथ-साथ ऐसे समस्त सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराए तथा स्वंय अलाव जलने का निरीक्षण कर सूचना उपलब्ध करायें।

उन्होने बताया की सभी तहसीलों, नगर पालिका एवं जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इन व्यवस्थाओं का वह जायजा लेते रहे किसी भी स्तर पर आने वाली समस्या का उचित समाधान करे इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न की जाये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 7 =