Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: आम आदमी पार्टी ने करोड़ों रुपयों के घोटाले को लेकर ज्ञापन सौंपा

Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि आम आदमी पार्टी सांसद श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले का भण्डाफोड़ किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष २०२०-२१ में राज्यों को १ लाख २० हजार करोड़ का आवंटन किया गया था। किंतु, इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किए गए लगभग हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पानी पँहुचाने हेतु पाइप सप्लाई का कार्य र्रश्मि मटेलिक्स नामक ऐसी कंपनी को दिया गया है जो केंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो के अनुसार फ़र्जी निवेश तथा फ़र्जी शेल कंपनियाँ बनाने में भी लिप्त है एवं निकृष्ट पाइप बनान का इतिहास भी रहा है साथ ही देश के ८ राज्यों तथा सेना के द्वारा इस कंपनी को भ्रष्टाचार एवं निम्न गुणवत्ता के कारण ब्लैक लिस्टेड किया हुआ है।

और तो और उत्तर प्रदेश राज्य में भी योजना के कार्यकारी निदेशक, यूनिट कोऑर्डिनेटर, परियोजना प्रबंधक तथा पूर्व मुख्य अभियंता ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा है कि इस कंपनी द्वारा बनाए गए पाइप मानकों के अनुरूप नहीं है। इन सब तथ्यों के बावजूद भी राज्य जल शक्ति मंत्री द्वारा नियमों को ताक पर रखकर रश्मि मटेलिक्स कंपनी को पाइप सप्लाई का कार्य दे दिया गया है।

जिला संगठन प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में भारी आर्थिक अनियमिततायें सामने आयी है, जो कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा भ्रष्टाचार के कारण लगभग राज्य में मिशन के हर कार्य के लागत सामान्य से ३०प्रतिशत से ४०प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन के लिए भी यूपी सरकार ने १.३३प्रतिशत धन खर्च किया है

बकि केरल ने ०.०४प्रतिशत और चेन्नई ने ०.१५प्रतिशत में ही इसे संपन्न कर लिया। इस तरह से उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारी आर्थिक अनियमितता एवं भयानक भ्रष्टाचार सामने आया है।

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया है कि इस अतिगंभीर मामले को सीबीआई को सौंप कर जांच करवाएं, जिससे दोषियों को सख्त सजा मिले

इस अवसर पर जोगिंदर सिंह बांकुरा, वसी खैरी, जयवीर ठाकरान, मुसद्दीलाल अनुराग अहलावत, कुलदीप तोमर, बिलाल राणा, शहजाद नबी जैदी एडवोकेट कैसर, राज सिंह रहबर ज़ैदी, जावेद वरुण, शाहनवाज, नईम, इदरीस तावली आदि बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 13 =