Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने आज दोपहर के वक्त जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन मे हडकम्प मच गया।

जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने औचक निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी, जनरल वार्ड, मैडिकल वार्ड सहित जिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागां का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा.महावीर सिंह फौजदार,सीएमएस राकेश कुमार,एसीएमओ, चीफ कैमिस्ट यादव जी,डा.नवनीत बंसल,डा.शूरवीर सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।

जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के पश्चात प्र्रभारी मंत्री अपने काफिले के साथ तहसील सदर के निकटवर्ती गांव सिसौना पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होने ग्राम पंचायत सचिवालय एवं प्राथमिक विद्यालय सिसौना-2 का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ सदर,तहसीलदार सदर,बीएसए शुभम शुक्ला, एबीएसए एवं इंस्पैक्टर छपार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eleven =