Muzaffarnagar: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर कामकाजी मीटिंग ली
Muzaffarnagar: आज दिनांक 7 10 2022 को मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर आकर ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की जहां उनका सभी लोगों ने बुके एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया
जिसके पश्चात माननीय मंत्री जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को कहकर लोगों का काम किया जिससे सभी कार्यकर्ता और जनता बहुत खुश हुई
बाद में दिव्यांग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर शासन की नीतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और विभाग को निर्देश दिया की जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए वह भी सुगमता के साथ।
इस दौरान वहां हरपाल महार, रामकुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा, सुंदर पाल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, विजय वर्मा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा, सचिन प्रजापति जिला मंत्री ओबीसी, कुमाल जैदी, प्रदीप, सुरेंद्र, राजबीर आदि लोग उपस्थित थे।

