Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Muzaffarnagar: माउंट लिट्रा जी स्कूल के वार्षिकोत्सव में जनपद के सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री मत्स्य पालन पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन मंत्रालय,उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग मुख्य अतिथि रहे 
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथिगण, विशेष अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, एस डी ग्रुप के सचिव अखिलेश दत्त, अमित प्रकाश श्रीमती सुनैना प्रकाश, उद्योगपति अशोक बिंदल, सोमपाल सिंह प्रदेश संयोजक कुश पुरी, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, श्रीमती रश्मि बिंदल, श्रीमती सानिया बिंदल सपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राकेश शर्मा, गुलशन बैंक से अनिल सिंह, डॉक्टर शिशिर गुप्ता

डॉ अशोक अग्रवाल, डॉक्टर रेनू अग्रवाल, डॉ यश अग्रवाल, डॉ जतिन, डॉक्टर शेफाली डॉ तारीक, श्रीमती रीना अग्रवाल, श्रीमती मानसी अरोरा, श्रीमती साधना मेहता श्रीमती रेमी जैन, बी पी शर्मा आदि विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन नवनीत भारद्वाज, ट्रस्टी सुमित रोहल, सचिव नरेश कुमार वत्स, निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, ट्रस्टी मंजरी सिंगल एवं संचालक सुनंद सिंघल, प्रधानाचार्य डॉक्टर पीयूष गुप्ता के द्वारा सरस्वती पूजन करके किया गया।

शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज जी ने अपने स्वागत संबोधन में सभी माननीय अतिथियों का एवं अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु सभी आदरणीय अतिथियों की उपस्थिति वंदनीय है।

वार्षिकोत्सव का मुख्य विषय ‘रसोत्सव ‘ अर्थात ‘ जीवन के रंग ‘ रखा गया। जीवन के विभिन्न आयामों को ,रसों वर्गीकरण “नवरस ‘के माध्यम से दर्शाया गया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत गान , तितलियां नृत्य और बाल जीवन की झांकियो द्वारा वात्सल्य रस ,गणेश वंदना द्वारा भक्ति रस ,सैनिक के शौर्य एवं कोरोना काल के रोगियों की सेवा के लिए अद्भुत साहसिक सेवा भाव दिखाने वाले चिकित्सकों एवं परिचायक- गणों के तन मन द्वारा किए गए त्याग का प्रशस्ति गान वीर रस द्वारा किया गया ।

शान्त रस का प्रकटन योगिक क्रियाओं द्वारा किया गया ।भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता को अद्भुत रस में तथा मां और बच्चे का स्नेह वात्सल्य रस में दर्शाया गया ।शिव तांडव द्वारा रौद्र रस और विभिन्न सामाजिक विकृतियों का भयानक रस में अविस्मरणीय नृत्य मंचन किया गया । विद्यालय प्रिंसिपल श्री पीयूष गुप्ता के द्वारा 2022 – 23 की उपलब्धियों का वार्षिक रिपोर्ट में वर्णन किया गया ।

मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में सभी विद्यार्थियों , विद्यालय कर्मचारियों, शिक्षकों की एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में समाजिक समरसता का संचार होता है, और वे समाज को भारतीय संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार का संदेश देते है जोकि एक आदर्श नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में संचालक श्री सुनंद सिंघल सिंह ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों , प्रबंधन समिति, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं वार्षिकोत्सव के संचालकों का धन्यवाद किया ।

तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक ग्रैंड फिनैले के मंचन के बाद राष्ट्रगान गाकर रसोत्सव का समापन किया गया।आमंत्रित सभी समाचार पत्रों के  पत्रकारों ने कार्यक्रम अत्यंत कुशलता से कवर करते हुए कहा कि यह जनपद में किसी भी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया अभूतपूर्व नृत्य प्रदर्शन था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =