उत्तर प्रदेश

Lucknow News: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

(Lucknow /Muzaffarnagar News। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आगामी त्योहार कांवड़ यात्रा, बकरीद, सावन का मेला से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक का प्रसारण Muzaffarnagar क्लैक्ट्रेट स्थित एन०आई०सी० में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया गया। जिसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में पूरी तैयारी कर ली जाए। थाने स्तर पर प्रतिदिन बीट की अच्छे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। पर्व और त्योहारों के देखते हुए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ।

जोन स्तर से लेकर थाने स्तर तक के पुलिस अधिकारी अलग-अलग इलाकों में फुट पेट्रोलिंग करें। पुलिस अधिकारियों के निरन्तर फुट पेट्रोलिंग से जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा होता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली सभी मीट की दुकान को बंद करने , कावड़ यात्रा मार्ग पर लाइट का प्रबंध जिससे कांवड़ियों को अंधेरा का सामना न करना पड़े। वहीं सड़कों पर गड्ढों को भी भरने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के मुख्य मंदिरोंध्मस्जिदों के बाहर भी सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले मार्ग को भी साफ किया जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद पर कानून व्यवस्था को सख्त रखने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में १० जुलाई को किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री जी ने प्रशासन को निर्देश दिए है कि वह सुनिश्चित करें कि बकरीद पर गोवंश व ऊँठ की कुबार्नी न हो।

प्रशासन यह भी देखें कि जानवरों की कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर न हो। कुबार्नी चिन्हित स्थलों व निजी परिसरों में की जाए। कुबार्नी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में सभी मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, समस्त जिलो के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी,नगर आयुक्त उपस्थित रहे।
जनपद से बैठक में सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, एस०पी० सिटी एवं सभी सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =