Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चालक को झपकी आने से रोड़ी-बजरी से भरा ट्रक गंगनहर में गिरा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव काटका के सामने रोड़ी बजरी से भरा एक ट्रक गंग नहर में समा गया। ट्रक चालक और क्लीनर नहर से सकुशल निकल आए। देर रात के समय बिजनौर जा रहे ट्रक चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टोल बचाने के चक्कर में हुई घटना

यमुना नगर से रोड़ी आदि भरकर बिजनौर की ओर जा रहा एक ट्रक देर रात करीब २ बजे हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि ट्रक पर सवार चालक और क्लीनर दोनों गंग नहर से सकुशल बाहर निकल आए। पुलिस के अनुसार यमुना नगर से नजीबाबाद निवासी चालक मुस्तकीम पुत्र मसीतुल्ला तथा क्लीनर बिजनौर निवासी शावेज पुत्र साबिर ट्रक में रोड़ी बजरी लोड कर बिजनौर के लिए निकले थे।

पुलिस के अनुसार दोनों टोल बचाने के चक्कर में देवबंद-बरला मार्ग पकड़ा और छपार टोल से बचने के लिए गंग नहर पटरी से होकर बिजनौर की और चल दिए।

ट्रक जैसे ही सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काटका के सामने पहुंचा तो चालक को नींद आ गई। जिसके चलते अनियंत्रित होकर ट्रक गंगनहर में जा गिरा। चालक तथा क्लीनर किसी तरह ट्रक से निकलकर गंग नहर से बाहर आए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =